• Sat. Nov 28th, 2026

घर से बीड़ी लेने निकले युवक का खेत में मिला शव

Byvijay.singhal1233

May 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव इरौली जुन्नारदार में संदिग्ध परिस्थिति में अपने ही खेत पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि युवक नशे का आदी था। शनिवार रात को घर से बीड़ी खरीदने की बात कहकर निकला था। पुलिस नशे के अत्याधिक सेवन से मौत होना मान रही है। संतोष तिवारी (30) पुत्र सुरेश चंद निवासी इरौली जुन्नारदार खेती करता था। परिवार में दो बेटियां हैं। पत्नी प्रियंका की 2020 में मृत्यु हो गई थी। उसकी हत्या के आरोप में संतोष जेल भी गया था। इंस्पेक्टर संजीव कांत मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात बजे करीब संतोष का शव उसके ही खेत में पड़े होने की सूचना मिली। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। मगर, शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया है। छानबीन में पता लगा कि वह नशे का सेवन करता था। शव पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.