• Tue. Jun 2nd, 2026

आध्यात्मिक ज्ञान के बहाने यौन शोषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड की  मंडली में भजन-कीर्तन करने और बी-टेक, एम-टेक वालीं युवतियों व महिलाओं को अच्छे पैकेज का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले मैकेनिकल इंजीनियर साधु वेशधारी को सोमवार रात गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन माध्यम से महिलाओं और युवतियों को ज्ञान का पाठ पढ़ाता था और अपने आश्रम में बुलाता था। पुलिस ने उसके पास से तीन महिलाओं को भी मुक्त कराया है। छत्तीसगढ़ के बाल्को कोरबा क्षेत्र की निवासी बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने 25 मई को गोवर्धन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वह आईओसीएल में प्रशिक्षण ले रही बहन से मिलने के लिए मथुरा आई थी। वह राधाकुंड के गड़िया मोहल्ला किराये के मकान में रहती थी। उड़ीसा के रहने वाले अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास की मंडली में भजन-कीर्तन करती थी और ज्ञान का पाठ पढ़ती थी। 17 मई को वह अपनी बहन के कमरे में थी। इसी दौरान रात नौ बजे अभिषेक मिश्रा उनके कमरे में आया। गिलास में दूध देते हुए बोला कि यह भगवान का प्रसाद है इसे तुम पी लो। छात्रा ने वह दूध पी लिया। करीब एक घंटे बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि अभिषेक मिश्रा ने दुष्कर्म किया और बेहोश छोड़कर वहां से चला गया। सुबह आने के बाद फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा की शिकायत के बाद पूरा मामला राजफाश हो गया। फिलहाल अलग-अलग राज्यों की तीन महिलाओं को भी उसके आश्रम से मुक्त कराया है। साथ ही जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.