हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अगले साल यानी मार्च 2025 तक वृंदावन सीधे यमुना एक्सप्रेस वे से जुड जाएगा। इससे यमुना एक्सप्रेस वे से होकर आने वाले श्रद्धालुओं को वृंदावन पहुंचे और दर्शन कर लौटने में बडी सहूलियत मिलेगी। फोर लेन मार्ग के लिए यमुना पर पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना एवं आईएएस प्रशिक्षु रिंकू सिंह राही ने अधीक्षण अभियन्ता समाज कल्याण (यूपी सिड़को) आगरा मण्डल आगरा जीपी सिंह, सहायक अभियन्ता (सिविल) उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम आगरा जितेश कुमार वर्मा के साथ जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे से वृन्दावन (पागल बाबा मंदिर) तक (अन्य जिला मार्ग) फोर लेन मार्ग के निर्माण (लम्बाई 7.278 किमी) एवं मार्ग निर्माण के संरेखण में आ रही यमुना नदी पर दो लेन सेतु निर्माण् का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेतु के नदी भाग में समस्त कुंओं पर नींव तक का समस्त कार्य पूर्ण है।ऽसब स्ट्रक्चर में समस्त पीयर एवं सात पीयर कैप का कार्य पूर्ण है। नदी भाग में पीयर ए 2 से पी 8 तक का कार्य करने के लिए रास्ता बनाकर पीठ एवं ए 2 पर पीयर कैप का कार्य प्रगति पर है। सेतु के समस्त नौ स्पान के सुपर स्ट्रक्चर में से स्पान संख्या ए1 पी, पी1 पी2, पी2-पी3, पी3 पी4 एवं पी4-पी5 में पांच बॉक्स गर्डर एवं नदी भाग में पीयर पी5 से पी6 तक कार्य करने के लिए रास्ता बनाकर स्पान पी5 पी6 बॉक्स गर्डर हेतु शटरिंग बांधने का कार्य प्रगति में है तथा स्पान सं० पी8-ए2 पर सुपर स्ट्रक्चर का कार्य करने के लिये स्पान के मध्य सेण्ड फिलिंग का कार्य प्रगति में है। सेतु को पूर्ण करने की लक्षित तिथि मार्च 2025 तक पूर्ण करने के लिए सम्बन्धित सहायक अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया। सेतु का कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप तथा लक्षित तिथि तक पूर्ण कराये जाने एवं थर्ड पार्टी टेस्टिंग की संख्या और अधिक बढ़ाये जाने हेतु भी निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सेतु पर मुराल पेंटिंग तथा सेतु पर एल.ई.डी स्ट्रीट लाइट, सेतु के नीचे फ़सार्ड लाइटिंग एवं रैन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य कराने के निर्देश दिये गये।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
