हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ब्रज प्रांत, मथुरा के तत्वावधान में 15 से 31 दिसंबर 2024 तक ग्राहक जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शोषण से बचाने और उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को वैधानिक प्रावधानों, नियमों और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन में सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और अर्द्ध-सरकारी विभागों, बैंकों और समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। खाद्य पदार्थों और दवाओं में मिलावट, बिजली, हरित ऊर्जा, जीएसटी, साइबर अपराध, गलत विज्ञापनों और सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक चर्चा और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।पखवाड़े के मुख्य आकर्षण,निशुल्क विधिक सहायता: उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।जागरूकता सत्र: उपभोक्ताओं को सूचना का अधिकार, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR), खरीदारी में सतर्कता, और स्व-आधारित विमर्श पर मार्गदर्शन मिलेगा।समस्याओं का समाधान: खाद्य और दवाओं में मिलावट, कम तौल, भू-संपदा विवाद, बिजली बिल, और अन्य रोजमर्रा की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।उपभोक्ता अधिकारों पर प्रकाश: ग्राहक को राजा मानते हुए उनके अधिकारों और दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।अभियान के दौरान विद्यालयों और कॉलेजों में विशेष कार्यशालाएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, संबंधित विभागों के अधिकारियों, व्यापारियों, निर्माताओं और किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।ग्राहकों से अपील अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने समाज के सभी वर्गों से इस पखवाड़े में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। पंचायत का कहना है, “खाद्य और दवाओं में मिलावट, कम तौल, और अन्य उपभोक्ता समस्याएं समाज के लिए अभिशाप हैं। इन्हें समाप्त करने के लिए सभी नागरिकों, व्यापारियों और शासन-प्रशासन का सहयोग आवश्यक है।”
पंचायत ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि यह पखवाड़ा शोषण के खिलाफ एक मजबूत अभियान होगा, जिसमें सभी की जागरूकता और सहभागिता से एक न्यायपूर्ण और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकेगा।आमंत्रण और समर्थन का आग्रह,पंचायत ने सभी नागरिकों और संगठनों से अनुरोध किया है कि वे इस अभियान में अपना मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें। यह पहल न केवल उपभोक्ताओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि समाज से शोषण और अनियमितताओं को समाप्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
