• Sat. Jul 4th, 2026

फरह में केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यो

ByVijay Singhal

Dec 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान  आयोजित सहयोग गोष्ठी में संस्थान निदेशक डा. मनीष कुमार चेटली ने वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यो तथा संस्थान द्वारा विकसित तकनीकियों से अवगत कराया। गोष्ठी में ओकलाहाम स्टेट यूनीवर्सिटी, संयुक्त राज्य अमेरिका की सहायक अधिष्ठाता डा. जेरी मालयर, शोध समन्वयक प्रो. रनजीथ रामानाथन, यूनीवर्सिटी आफ केनेटीकट, संयुक्त राज्य अमेरिका के अभिनव उपाध्याय ने सहभागिता की। उक्त अतिथियों के साथ केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम में बकरी क्षेत्र विकास के लिए किये जा रहे शोध कार्यो के विभिन्न पहलुओं पर आपसी सहयोग हेतु चर्चा की गई। अतिथियों ने संस्थान की प्रयोगशाला एवं पशु प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया तथा संस्थान में चल रहे शोध कार्यो एवं प्रबन्धन का अवलोकन किया साथ ही अनुसूचित जाति विकास कार्य योजना के अन्तर्गत बकरी पालक महिलाओं को ट्रेनिंग किट एवं सोलर टार्च वितरित की गई। संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. के. गुरूराज, प्रधान वैज्ञानिक डा. एके दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. चेतना गंगवार, प्रधान वैज्ञानिक डा. मुकेश भकट द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. एमके सिंह, प्रधान वैज्ञानिक एवं विभागाध्यक्ष, डा. रवीन्द्र कुमार प्रधान वैज्ञानिक व विभागाध्यक्ष, डा. नितिका शर्मा, डा. गोपाल दास आदि वैएज्ञानिक उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.