• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा में पोस्टमार्टम गृह पर चूहे को पकड़ने दौड़ रहे कर्मचारी

ByVijay Singhal

Dec 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के पोस्टमार्टम गृह पर चूहा पकड़ने को कर्मचारी दौड़ रहे हैं। सोमवार दिन में वहां खड़े लोग भी चौंक पड़े कि कर्मचारी क्यों भाग रहे हैं। जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम गृह पर चूहों ने कर्मचारियों को परेशान कर रखा है। चूहे नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। कभी-कभी वह शव को भी कुतर देते हैं। व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए सीएमओ डा.एके वर्मा द्वारा अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं। यहां पर दवा का छिड़काव भी कराया गया, जिससे चूहों की रोकथाम हो सके। सोमवार पोस्टमार्टम गृह पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी चूहों को पकड़ने में जुट गये। दोपहर कर्मचारियों को दो चूहे दिखाई पड़े तो उसे पकड़ने वह दौड़े। काफी देर तक पोस्टमार्टम गृह पर भागदौड़ हुई लेकिन चूहे हाथ नहीं आये। वहां खड़े लोग इसको देख हंसने लगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.