• Sat. Nov 28th, 2026

स्वास्थ्य विभाग में भुगतान के बाद भी नहीं मिले 8 लाख के उपकरण

Byvijay.singhal1233

Jun 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग ने 2024-25 में यूपीएचसी के अनटाइड फंड से 22 लाख रुपये के चिकित्सीय उपकरण मै. गोविंद गिर्राज कॉन्ट्रैक्टर्स, एसएस कॉन्ट्रैक्टर्स एंड सप्लायर्स, देवांश एंटरप्राइजेज व गार्गी एंटरप्राइजेज से खरीदे थे। उपकरणों की आपूर्ति के एवज में 30 मार्च 2026 को भुगतान भी कर दिया गया। सूची के अनुसार 18 जून 2026 तक सभी उपकरण विभाग को प्राप्त नहीं हुए। बताया जा रहा है कि करीब 8 लाख रुपये के उपकरण अब भी लंबित हैं। मामले में एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राठौर ने 18 जून को सीएमओ को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराने और संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चर्चा है कि पत्र भेजे जाने के छह दिन बाद भी मामले में सीएमओ कार्यालय आगे की कार्रवाई के लिए औपचारिक प्रक्रिया का इंतजार कर रहा है। सीएमओ डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी पूजा गुप्ता को सौंपी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.