हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैत थाना क्षेत्र में ड्यूटी समाप्त कर देर रात घर लौट रहे रोडवेज बस कंडक्टर से बाइक सवार बदमाशों ने फ्लाईओवर पर बैग छीन लिया। बैग में 30 हजार रुपये रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। चौमुहां निवासी अनिल कुमार रोडवेज में बस कंडक्टर हैं। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी समाप्त कर बस से चौमुहां लौट रहे थे। फ्लाईओवर पर बस से उतरने के बाद वह पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और बैग छीनकर भाग गए। अनिल कुमार के अनुसार बैग में 30 हजार रुपये रखे थे। बदमाश कुछ दूरी पर नकदी निकालकर खाली बैग फेंक गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
