• Fri. May 1st, 2026

श्री कृष्ण जन्म स्थान के समीप नगर निगम टीम ने अवैध मांस को पकड़ा , कराया नष्ट

ByVijay Singhal

Aug 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्म स्थान के समीप प्रतिबंधित एरिया में अवैध रूप से मांस की बिक्री की सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारियों ने छापा मार कार्रवाई की है। मौके से 50 किलो मांस जब्त किया गया है जिसे नष्ट कर दिया गया है। वार्ड संख्या 31 नवनीत नगर स्थित मौहल्ला सुखदेव नगर में अवैध रूप से मीट/मांस की विक्री के सम्बन्ध में बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। स्थलीय निरीक्षण सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मुकेश शर्मा के साथ नगर निगम टीम एवं धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) के साथ पुलिस बल कृष्णानगर पुलिस चौकी के साथ संयुक्त रूप से किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मौहल्ला सुखदेव नगर में इसरार अशफाक राशिद अवैध रूप से मांस/मीट का विक्रय करते हुए पाये गये। इन तीनों व्यक्तियों की दुकानों से लगभग 50 किलोग्राम मांस (चिकन व मछली) को जब्त किया गया जिसे नगर निगम टीम द्वारा नष्ट करा दिया गया है। उक्त वार्ड संख्या 31 नवनीत नगर को शासन द्वारा पूर्व में तीर्थ स्थल घोषित किया गया है। शासन द्वारा घोषित तीर्थ स्थल क्षेत्र में अवैध रूप से मांस/मीट की विक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.