हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मछली फाटक से जन्मभूमि तक एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। एमवीडीए ने वित्तीय वर्ष में अवस्थापना परियोजनाओं के तहत मथुरा शहर में दो परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसमें मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मभूमि (गेट संख्या-03) तक लगभग 3.50 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसमें 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं मसानी कट स्थित कल्याण करोति से रामलीला मैदान होते हुए महाविद्या कॉलोनी में सीएम ग्रिड मार्ग तक लगभग 1050 मीटर लंबा लिंक मार्ग, पार्किंग, बाउंड्रीवॉल और जन सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इस कार्य में 70 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
