हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना के अंतर्गत अशोक बिहार कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह घर में ही फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच कर रही है। अशोक विहार कॉलोनी, सदर बाजार निवासी बृजेश दीक्षित (45) विद्युत विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार रात अपने घर पर सोए थे। रात में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर झूलते मिले। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन फंदे से उतारकर उपचार को ले गये। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार ने बताया कि शुक्रवार सुबह अशोक बिहार कॉलोनी निवासी हर्ष दीक्षित ने सूचना दी कि उसके पिता बृजेश दीक्षित ने घर में पंखे पर फंदा लगा लटक कर आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच की जारही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
