• Sat. May 23rd, 2026

गोवर्धन क्षेत्र में हुई दलित महिला की हत्या का आरोपी

ByVijay Singhal

Dec 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दलित महिला के हत्यारोपी को शुक्रवार को नगला अकातिया जाने वाले रास्ते के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पकड़े आरोपी का चालान कर दिया है। बताते चलें कि सोमवार सुबह एक गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ के नीचे गांव की महिला का रक्तरंजित शव मिला था। उसकी गला दबाकर और सिर पर भारी वस्तु मारकर हत्या की गयी थी। दुष्कर्म की आशंका भी जताई गयी थी। पुलिस ने मृतका के कुम्हेर निवासी पति की तहरीर पर पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं पुलिस ने पैनल से वीडियोग्राफी के मध्य पोस्टमार्टम कराया था। दुष्कर्म की पुष्टि के लिये स्लाइड बनवा कर लैब भिजवाई है। गुरुवार रात गोवर्धन पुलिस व एसओजी टीम ने 12:30 बजे नगला अकातिया की ओर जाने वाले रास्ते के कट के समीप से दलित महिला की हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी हरीश उर्फ हरेन्द्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बताते चलें कि मृतका घटना से करीब 20 दिन पहले अपनी ससुराल से मायके आयी थी। सियो गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि वह अविवाहित है। वह महिलाओं के प्रति जल्दी ही आकर्षित हो जाता है। उसने मृतका की गरीबी का फायदा उठाकर उसे मजदूरी के पैसे देने के लिए एकांत में बुलाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए कहा। जब मृतका द्वारा मना करते हुए अपनी मजदूरी के तय हुए रुपये मांगे तो आरोपी ने तय हुई मजदूरी के रुपये देने से मना कर दिया और मृतका के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा। इसका मृतका ने विरोध किया और आरोपी की हरकतों के बारे में गांव में सभी को बताने को कहा। अपनी बदनामी के डर से गुस्से में आकर आरोपी ने महिला के गले में पड़े दुपट्टे से गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गयी। इसके बाद उसके सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली टीम,दलित महिला की हत्या करने के आरोप में वांछित आरोपी हरीश को सीओ गोवर्धन आलोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा, एसओजी प्रभारी राकेश यादव, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा, उप निरीक्षक विपिन कुमार, हैड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रिंकू चौधरी शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.