• Sat. May 23rd, 2026

मथुरा के लाजपत नगर में मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से दीवार, छत में आई दरारें

ByVijay Singhal

Dec 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित लाजपत नगर में शुक्रवार की रात एक घर पर आकाशी बिजली गिर गई। आकाशी बिजली गिरने के चलते परिजनों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आकाशी बिजली गिरने के कारण हुई जनहानि नहीं हुई।
शुक्रवार की रात को शहर में करीब तीन घंटे तक बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग अपने घरों में छिप गए। लाजपत नगर निवासी विजय बहादुर के घर पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इससे परिजन में अफरा तफरी मच गई। आकाशीय बिजली गिरने के कारण घर के अंदर सभी विद्युत उपकरण खराब हो गए। मकान के अंदर बिजली की वायरिंग पूरी तरह से जल गई। मकान स्वामी विजय बहादुर ने बताया के जिस समय आकाशीय बिजली गिरी वह अपने परिवार के साथ बेडरूम में बैठे हुए हैं थे। आकाशीय बिजली छत पर रखी पानी की टंकी पर गिरी इसके कारण मकान की दीवारें भी दरक गई हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.