हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरह क्षेत्र में प्रस्तावित रहीमपुर टाउनशिप को आकार देने की कवायद तेज हो गई है। एमवीडीए ने टाउनशिप के लिए अब तक करीब 65 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह टाउनशिप 93 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होगी। वृंदावन के निकट गोविंद विहार और हनुमत विहार आवासीय योजनाओं को लॉन्च करने के बाद एमवीडीए अब दो बड़ी योजनाओं पर जोर दे रहा है। इनमें छाता में प्रस्तावित 117 हेक्टेयर की आवासीय योजना और फरह के निकट 93 हेक्टेयर में विकसित की जाने वाली रहीमपुर टाउनशिप शामिल है। प्राधिकरण का प्रयास है कि भूमि अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद दोनों योजनाओं को लॉन्च किया जाए। एमवीडीए की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन के अनुसार प्रस्तावित टाउनशिप में आवासीय और कॉमर्शियल भूखंडों के साथ सामुदायिक सुविधाओं का भी प्रावधान किया जाएगा। यहां होटल, स्कूल, कॉलेज, कम्युनिटी सेंटर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। विभिन्न श्रेणी के आवासीय भूखंडों के अलावा फार्म हाउस और वेयरहाउस के लिए भी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
7455095736
