• Fri. Nov 27th, 2026

व्रन्दावन में ई-रिक्शा रूट व्यवस्था शुरू

Byvijay.singhal1233

Feb 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नवीन कृषि मंडी में दोपहर को नई रूट व्यवस्था की शुरुआत हुई, जिसमें 400 ई-रिक्शा चालकों को विशेष रूट वितरित किए गए। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस प्रशासन, ई-वाहन संचालन समिति और पीएसए कंपनी ने मिलकर आठ रूट निर्धारित किए हैं, ताकि धर्म नगरी की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

पहले चरण में 1200 ई-रिक्शाओं का पंजीकरण कर सत्यापन प्रक्रिया के बाद 400 चालक चुने गए। शुभारंभ पर ई-वाहन संचालन समिति की अध्यक्ष साध्वी प्रिया पुरी ने फीता काटा। पीएसए कंपनी द्वारा तैयार किए गए क्यूआर कोड स्टीकर रूट पाने वाले ई-रिक्शाओं पर लगाए गए। समिति के संरक्षक ताराचंद गोस्वामी ने पहले चरण में रूट प्राप्त करने वाले चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह नवीन व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी रहेगी। किसी भी ई-रिक्शा चालक से कोई उगाही नहीं की जाएगी और नियम अनुसार सभी को रूट वितरण किया जाएगा। कोई भी चालक रूट पाने से वंचित नहीं रहेगा। सौरभ सिंह, राम भारद्वाज, विजय सिंह, देव चौधरी, सरद चौहान, मनीष पांडे, पंकज चौधरी, शिवम कौशिक आदि लोग मौजूद थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.