• Mon. May 11th, 2026

मथुरा में नागालैंड के राज्यपाल का दुवासु कुलपति ने किया स्वागत

ByVijay Singhal

May 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के अतिथि गृह पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव का दुवासु कुलपति डॉ. अभिजीत मित्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर कुलपति डॉ. अभिजित मित्र ने राज्यपाल के नागालैंड एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े योगदान का उल्लेख किया गया। बताया कि उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र, मेदजीफेमा के निदेशक के रूप में कार्य करते हुए मिथुन प्रजाति के संरक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिथुन नागालैंड की संस्कृति, परंपरा और आजीविका से गहराई से जुड़ी विशिष्ट गोवंशीय प्रजाति है। इस दौरान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, डेयरी विज्ञान तथा जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित अनुसंधान और किसान-केंद्रित प्रसार गतिविधियों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं और अनुसंधान गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.