• Mon. May 11th, 2026

कस्तूरबा गांधी विद्यालय पहुंचीं बीएसए, परखीं व्यवस्थाएं

ByVijay Singhal

May 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने फरह स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान बीएसए सीधे छात्राओं के बीच पहुंचीं और उनसे पढ़ाई, दिनचर्या और हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बीएसए ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन की गुणवत्ता को परखा। मेस की सफाई का जायजा लिया। सुरक्षा मानकों काे भी देखा। बीएसए ने स्टाफ को निर्देशित किया कि सुरक्षा, शिक्षा और सुविधाओं की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्डन और शिक्षकों को छात्राओं की बेहतर देखभाल के निर्देश दिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.