• Wed. Apr 29th, 2026

सौंख में आठ करोड़ से होंगे विकास कार्य

ByVijay Singhal

Sep 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा सौंख के विकास को लेकर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विकास कार्य और जन समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान करीब 8 करोड़ रुपये के विकाय कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। चेयरमैन योगेश लंबरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने कस्बे के विकास को लेकर चर्चा की। सदस्यों ने निराश्रित पशुओं को पकड़वाने के सुझाव दिए। कस्बे में करीब आठ करोड़ रुपये से सड़क, नाली, खरंजा आदि कार्य कराए जाएंगे। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपसेट लगाकर पानी की निकासी कराई जाएगी। चेयरमैन ने कहा कि जनसमस्याओं का निदान कराया जाएगा। ईओ आशीष कमल, सभासद सागर गर्ग, सौरभ सिंघल, संतोष चौधरी, सुनिया पहलवाल, विनोद चौधरी, गोपी, भोलेशंकर, चंद्रशेखर, मुकेश, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.