• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा के मंदिर में ड्रेस कोड:लिखा- मंदिर में मर्यादित वस्त्र ही डालकर आएं, पुजारी बोले- मर्यादा बनाए रखें

ByVijay Singhal

May 21, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। मुजफ्फरनगर के बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड का बोर्ड लगाने के बाद अब मथुरा के वृंदावन में भी इस तरह का मामला सामने आया है। यहां के राधा दामोदर मंदिर में श्रद्धालुओं से मर्यादित कपड़े पहन कर ही आने की अपील की गई है। इस बोर्ड की वजह से मंदिर चर्चा में आ गया है। राधा दामोदर मंदिर में मुख्य गेट से प्रवेश करते ही एक बोर्ड लगा नजर आएगा। इस पर लिखा है मंदिर में मर्यादित वस्त्र ही डाल कर आएं। इसके अलावा उस पर दो फोटो हैं जिन पर क्रॉस लगा हुआ है। ऐसा ही बोर्ड मंदिर में प्रवेश करने के बाद दूसरे गेट के समीप बनी दीवार पर लगा है। मंदिर में लगाए गए ड्रेस कोड बताने वाले बोर्ड पर एक महिला और पुरुष का प्रतीकात्मक फोटो प्रिंट है। वेस्टर्न कपड़े पहने फोटो पर क्रॉस का निशान है। जिसका मतलब पुरुष नेकर, बरमूडा आदि और महिलाएं शॉर्ट कपड़े पहनकर न आएं।

भगवान के दर्शन करने आएं तो मर्यादा बनाए रखें
राधा दामोदर मंदिर के दामोदर गोस्वामी ने बताया कि यह तीर्थ स्थल है। भगवान कृष्ण का लीला स्थल है। इस जगह की अलग ही मर्यादा है। उस मर्यादा का सभी को पालन करना चाहिए। दामोदर गोस्वामी ने बताया कि कुछ समय पहले श्रद्धालु आए थे, उनका पहनावा मंदिर के नजरिए से शोभनीय नहीं था। जब शादी में जाते हैं, अलग वस्त्र पहनते हैं। होली खेलते हैं अलग वस्त्र पहनते हैं। मंदिर जाते हैं तो मर्यादित वस्त्र पहनने चाहिए। दामोदर गोस्वामी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मंदिर आएं तो उस तरह के वस्त्र और आभूषण पहनें, जिससे उस स्थल की मर्यादा बनी रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.