• Tue. Jun 30th, 2026

पुलिस एनकाउंटर में 1.25 लाख का इनामी घायल:मथुरा पुलिस पर साल 2021 में फायरिंग की थी, दोनों पैरों में लगी गोली

ByVijay Singhal

May 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में सवा लाख रुपए का इनामी बदमाश घायल हुआ। जबकि उसका एक साथी फरार है। थाना जैंत में पेलखू चौराहे पर हुई मुठभेड़ में बदमाश रोहतास गुर्जर के दोनों पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 साल से पुलिस को रोहतास की तलाश में थी। SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि घायल बदमाश रोहतास के पास से एक अवैध पिस्टल, 11 कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। साल 2021 में बरसाना में पुलिस पर फायरिंग के बाद से रोहतास फरार चल रहा था। उस समय हुई फायरिंग की घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। रोहतास पर संगीन धाराओं के 20 से ज्यादा मुकदमे हैं। जून 2022 में मथुरा पुलिस ने 50 हजार से इनाम बढ़कर एक लाख कर दिया था। राजस्थान से भी 25 हजार का रोहतास पर इनाम घोषित है। रोहतास की तलाश में जुटी पुलिस को वह अपने एक साथी के साथ पल्सर बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही रोहतास ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 से 12 राउंड हुई फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली लगने से रोहतास घायल हो गया। रोहतास के दोनों पैरों में गोली लगी थी। रोहतास के गोली लगते ही उसके साथ मौजूद साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल रोहतास को गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। रोहतास पर मथुरा पुलिस ने 1 लाख रुपए का और राजस्थान पुलिस ने 25 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। 25 दिसंबर 2021 को मथुरा की बरसाना पुलिस राजस्थान बॉर्डर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को स्विफ्ट गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने जब स्विफ्ट को चैकिंग के लिए रोका तो कार सवार रोहतास ने अपने साथियों के साथ फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली बरसाना पुलिस के जीप चालक महेंद्र के लगी। महेंद्र के सर में गोली लगने के कारण घायल हो गए थे । बदमाश वारदात के दौरान अपनी स्विफ्ट गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि रोहतास लूट,चोरी,अवैध असलाह रखने सहित दहशत फैलाने के लिए मारपीट फायरिंग करता रहता था। यह मथुरा में वारदात कर राजस्थान भाग जाता था। रोहतास के पास से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक चोरी की पल्सर बाइक भी बरामद हुई है।रोहतास को गिरफ्तार करने वालों में जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा, एस आई अर्जुन राठी,आशीष कुमार,नरेंद्र कुमार,हैड कॉन्स्टेबल रोहित कुमार,कॉन्स्टेबल सोनू भाटी,पवन भाटी,सुरेंद्र सिंह,जोगेंद्र सिंह,ऊदल सिंह,रविंद्र सिंह,विवेक कुमार और प्रदीप कुमार शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.