• Fri. Sep 11th, 2026

समाज हित में विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन

ByVijay Singhal

May 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की प्रथम राष्ट्रीय महासमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को वृंदावन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता तुंगावाले ने की। इसमें समाज हित में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि खंडेलवाल वैश्य समाज का भारत की अर्थव्यवस्था में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सशक्तिकरण को बल मिलता है। महासभा के प्रधानमंत्री चंद्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में महिला कल्याण एवं जन सहायता योजनाओं पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि जरूरतमंदों को मासिक सहायता राशि दी जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति एवं उच्च शिक्षा के लिए हायर एजुकेशन फंड के अंतर्गत 70 हजार से 2 लाख रुपये तक का ऋण सहायता प्रदान की जाएगी जो छात्र के प्राप्तांक और कॉलेज की रैंकिंग पर आधारित होगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल सहायता के तहत एक सदस्य को 40,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। साथ ही महासभा की पत्रिका के नियमित प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया। बैठक में महेश खंडेलवाल कोरियर वालों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार कट्टा, कार्यालय मंत्री रामकिशोर खुंटेटा, गंगाराम खंडेलवाल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश खंडेलवाल तांबी, संदीप खंडेलवाल, विवेक खंडेलवाल, शिवकुमार गुप्ता, शरण बिहारी खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed