• Fri. Sep 11th, 2026

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की घोषणा की

ByVijay Singhal

May 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक ठाकुर श्रीराधा स्नेह बिहारी मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें नगर इकाई वृंदावन के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष करन कृष्ण गोस्वामी ने की। ब्रज प्रांत अध्यक्ष पं. बिहारी लाल वशिष्ठ ने बताया कि आगामी 19 जून को भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पूर्ण सक्रियता से भाग लेगी और लगभग 15 झांकियां शामिल होंगी। राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण ब्राह्मण समाज के आराध्य हैं। महासभा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने भी विचार रखे। बालकृष्ण शर्मा बालू, पं. विष्णुकांत भारद्वाज, अशोक कुमार शर्मा, प्रियव्रत शर्मा, दीनदयाल शर्मा, लक्ष्मीकांत कौशिक, गिर्राज शरण शर्मा कुल्लू, रवि सिद्ध, रामबाबू शर्मा आदि मौजूद रहे। अजय शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलराम बृजवासी, गिर्राज शर्मा कुल्लू, पं. रमेश चंद्र गौतम, प्रियव्रत शर्मा व पं. लक्ष्मीकांत कौशिक मंत्री, आनंद बिहारी शर्मा महामंत्री, पं. रामबाबू शर्मा, पं. राम शर्मा व नितिन गोस्वामी उपमंत्री, बालकृष्ण शर्मा कोषाध्यक्ष, नकुल शर्मा संगठन मंत्री, पं. अशोक वैद्य सांस्कृतिक मंत्री, कृष्ण मुरारी शर्मा मीडिया प्रभारी, विष्णुकांत भारद्वाज, ईश्वर चंद्र रावत विजय रेनवा धानुका व बलराम आचार्य उपाध्यक्ष, नीरज गौतम महामंत्री, करुणा संकट त्रिवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष व रविकांत तिवारी जनसंपर्क मंत्री बनाए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed