• Tue. Nov 17th, 2026

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

Byvijay.singhal1233

Aug 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण करते हुए कोटि-कोटि नमन किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.