हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में पिछले माह 19 जून को यमुना पुल के पास से गौरक्षा दल शेरगढ़ के अध्यक्ष बांके बिहारी व उनकी टीम द्वारा पकड़े गए संदिग्ध मांस मामले में लैब रिपोर्ट में गौवंश के मांस की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई में देरी को लेकर गौरक्षकों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है। आरोप है कि रिपोर्ट आए 10 दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि लैब रिपोर्ट में बरामद मांस गौवंश का पाया गया है। इसके बाद मुकदमे में संगीन धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बांके बिहारी का आरोप है कि पकड़ा गया आरोपी कोसीकलां निवासी राजा उर्फ राजुद्दीन पूछताछ में मांस सप्लाई नेटवर्क और नौहझील क्षेत्र के तीन युवकों के नाम बता चुका था, लेकिन पुलिस ने अब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। हिंदू संगठनों ने शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। जानकारी करने पर पता चला है कि जांच रिपोर्ट में गौवंश का मांस आया है। झाड़ी वाले हनुमानजी की पवित्र भूमि पर किसी भी कीमत पर न तो गौवंश को कटने दिया जाएगा और न ही उसका मीट बिकने दिया जाएगा। पुलिस स्तर पर लापरवाही या सांठगांठ पाई जाती है, तो शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
