हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रावण मास देवों के देव महादेव को समर्पित है, इसलिए सनातन धर्म में श्रावण मास को विशेष माह माना जाता है। इस माह में बड़ी संख्या में भक्त हरिद्वार, गोमुख, से गंगाजल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं। इसी को देखते हुए पालिका प्रशासन ने मीट की बिक्री करने वाले दुकानों को आदेश दिया है कि पूरे श्रावण मास में सोमवार के दिन मीट की सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। गौरतलब हो कि बुधवार से श्रावण मास शुरू हो गया है, जिसको लेकर पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने अधिशाषी अधिकारी मनोज कुमार, लेखाधिकारी योगेन्द्र रावत, समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि पूरे श्रावण मास में सोमवार के दिन मीट की सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि श्रावण मास में कार्यक्रम को लेकर नगर के मीट विक्रेताओं को पत्र भेज आदेश दिया गया है, कि पूरे श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को पूरे दिन मीट की सभी दुकान बंद रहेंगी, आदेश की अव्हेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सावन का महीना सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है, इस माह में सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर भक्त गंगाजल लाते है और महाशिवरात्रि के दिन महादेव का अभिषेक करते हैं। बताते हैं कि कुछ युवा डाक कावड़ गंगा जल लाते है, जो निर्धारित समय पर ही चढ़ाया जाता है। अधिषाषी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया सभी मंदिरों में पालिका की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गयीं है।
