• Thu. Nov 5th, 2026

वृंदावन में ठा. राधादामोदर मंदिर में हुआ तुलसी शालिग्राम विवाह,उत्सव के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Byvijay.singhal1233

Nov 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में देवोत्थान एकादशी पर चार माह पूर्व सोए देवताओं के जागने समेत प्रमुख मंदिर एवं आश्रमों में तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ ही हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित ठा. राधादामोदर मंदिर में धूमधाम के साथ तुलसी शालिगराम विवाह का आयोजन किया गया। देश विदेश से आए हजारों भक्त तुलसी शालिग्राम के इस अनूठे विवाह के साक्षी बने। नगर के सप्त देवालयों में से एक ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में शुक्रवार शाम को तुलसी शालिगराम विवाह का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिर में ठाकुर जी की विशेष झांकी सजाई गई। देश विदेश से आए भक्तों ने मंदिर की चार परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सेवायत आचार्य तरुलता गोस्वामी गोसाई माँ के सानिध्य में वेदमंत्रोच्चारण के मध्य विधि विधान से तुलसी-शालिग्राम का विवाह कराया गया। भक्तों ने कन्या के रुप में तुलसी महारानी का कन्यादान कर स्वयं को धन्य किया। आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि भक्त द्वारा तुलसी शालिग्राम विवाह कराने में मंगली दोष और वैधव्य दोष पूर्णतय दूर हो जाता है। देश-विदेश से आए भक्त तुलसी शालिग्राम विवाह की मनोहारी घड़ियों को देख भावविभोर हो रहे थे। पूरा परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। विवाह उत्सव के दौरान भक्तों ने खूब दान पुण्य किया। इस मौके पर कनिका प्रसाद गोस्वामी, पूर्णचंद्र गोस्वामी, करुण गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, दामोदर गोस्वामी उपस्थित थे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.