• Thu. Nov 5th, 2026

गुरु पूर्णिमा पर प्रेमानंद महाराज के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Byvijay.singhal1233

Jul 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ढाई किलोमीटर लंबे मार्ग पर एक लाख से अधिक भक्तों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। सुबह 4 बजे जैसे ही संत प्रेमानंद महाराज ने श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी से पदयात्रा आरंभ की, वातावरण राधे-राधे और श्री हरिवंश की जय के नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल कलश लेकर अगुवाई की, जबकि पीछे कलाकार ढोल, नगाड़े और डमरू की धुन पर भक्ति रस घोलते चले। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने में स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीड़ के कारण सीओ सदर संदीप सिंह खुद यात्रा के साथ-साथ चले। वहीं श्री राधे हित केली कुंज आश्रम को सजाया गया था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.