• Mon. May 25th, 2026

बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े भक्त, सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने

ByVijay Singhal

Dec 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे संभालने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। रविवार को अमावस्या होने के कारण भीड़ का दबाव और रहने की संभावना है। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के मंदिर क्षेत्र में दिखाई दी। सुबह-शाम यहां भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर से जुड़ी कुंज गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सुरक्षा व्यवस्था भी ध्वस्त होती दिखी। भक्तों की एक ही आस थी कि उन्हें अपने आराध्य की एक झलक देखने को मिल जाए। विशाखा त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कृपालु परिषद से जुड़े प्रेम मंदिर, कृपालु आश्रम व अन्य स्थानों पर परिषद के अनुयायियों का आवागमन भी लगातार जारी है। रविवार को अमावस्या है। जिसकी वजह से भक्तों की भीड़ रही, श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.