• Mon. May 25th, 2026

हनुमत विहार के बाद विकास प्राधिकरण ने की गोविंद विहार आवासीय योजना लॉन्च

ByVijay Singhal

Dec 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा । मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत जैत स्थित गोविन्द विहार आवासीय योजना की मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने लॉन्चिंग की। मंडलायुक्त ने कहा कि यह योजना बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करेगी। क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति मिलेगी। शनिवार को श्रीराधा रानी की नगरी बरसाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही गोविंद विहार आवासीय योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को ओपन करते हुए कहा कि निकट भविष्य में प्राधिकरण की इस तरह की और भी अन्य योजनाएँ आएंगी। फरह स्थित आवासीय योजना नए साल में आ जाएगी। उन्होंने कहा कि हनुमत विहार आवासीय योजना काफी सफल रही है। रुक्मणि विहार के बाद विकास प्राधिकरण ये दो योजनाएँ लाया है। इस मौके पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लैण्ड पुलिंग स्कीम के अन्तर्गत राजस्व ग्राम जैत स्थित  करीब 27 हेक्टेयर भूमि पर गोविन्द विहार आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इसमें आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, व्यवसायिक, सामुदायिक भूखण्ड, ईडब्लूएस/एलआईजी भवन विक्रय किए जाएंगे। इस योजना के लिए भूमि राजस्व ग्राम जैत के भू स्वामी / काश्तकारों से ली गयी है जिसमें 10 भूस्वामियों से विकास अनुबन्ध किया गया है। इस विकास अनुबंध के अनुरूप गोविंद विहार आवासीय कालोनी के 26.85 प्रतिशत विकसित भूखण्ड प्राधिकरण के स्वामित्व/अधिपत्य में रहेंगे। उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि योजना पंजीकरण 30 नवंबर 2024 से प्रारम्भ होकर  31 दिसम्बर 2024/(समय सांय 6.00 बजे) तक रहेगा। उन्होंने बताया कि योजना में भूखण्ड आवंटन के लिए ब्रोशर तैयार किया गया है। एक परिवार के मात्र एक सदस्य द्वारा ही एक भूखण्ड के लिये  आवेदन किया जाएगा। परिवार से तात्पर्य पति, पत्नी एवं उनके अवयस्क बच्चे हैं। साथ ही आवेदकों से प्रमाण पत्र लिया जायेगा कि परिवार से एक व्यक्ति द्वारा एक भूखण्ड के लिये फार्म भरा जा रहा है यदि आवंटन उपरान्त यह तथ्य प्रकाश में आता है कि उक्त परिवार में एक से अधिक व्यक्ति को आवंटन हुआ है तो उनके उक्त समस्त आवंटन का निरस्त कर दिया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.