हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में काशी और मथुरा के मंदिर विवादों की फास्ट ट्रैक में शीघ्र सुनवाई की मांग की गई। हिंदू जनजागृति समिति ने काशी और मथुरा के मंदिरों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की मांग को लेकर शनिवार से एक ऑनलाइन पिटीशन की शुरुआत की है। वहीं देशभर में अवैध हलाल सर्टिफिकेशन पर प्रतिबंध लगाने और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध ठोस कदम उठाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू जैसे राज्यों से 54 हिंदूवादी संगठनों के 120 से अधिक प्रतिनिधियों, संतों, अधिवक्ताओं, विचारकों, मंदिर न्यासियों, उद्यमियों और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वृंदावन के बालाजी धाम में आयोजित हिंदू राष्ट्र अधिवेशन में हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. चारुदत्त पिंगले ने कहा कि भारत की अखंडता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए हिंदू राष्ट्र की स्थापना अनिवार्य है। उन्होंने चेताया कि अमरीका के प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक भारत में मुस्लिम आबादी विश्व में सबसे अधिक होगी। साथ ही, मणिपुर और मिजोरम को अलग ईसाई राष्ट्र बनाने के षड्यंत्र और वक्फ कानून के माध्यम से लैंड जिहाद जैसे खतरों पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक ने कहा कि काशी और मथुरा के विवादों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए। पवन सिन्हा गुरुजी ने कहा कि देशभर में अवैध हलाल सर्टिफिकेशन पर प्रतिबंध लगाया जाए। महामंडलेश्वर प्रणवानंद सरस्वती ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध ठोस कदम उठाने की मांग की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
