हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र की सोनई चौकी क्षेत्र में बुधवार दोपहर हाथरस से लौट रहे ई-रिक्शा सवारों को मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि उसके परिजन घायल हो गए। थाना जमुनापार के गांव ढेरूआ निवासी नूरुद्दीन (45) पुत्र जाउद्दीन परिवार के साथ ई-रिक्शा से हाथरस मेला देखने के लिए गए थे। बुधवार दोपहर वह लौट रहे थे। सोनई थाना क्षेत्र में मैक्स चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक नूरुद्दीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी रुबीना, बेटी सोनम, बेटा रेहान घायल हो गए। घायलों ने किसी तरह सूचना पुलिस और परिजन को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक के चाचा परवेज ने बताया कि नूरुद्दीन ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। पत्नी की हालत अभी गंभीर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
