• Mon. May 25th, 2026

गिरिराज की शरण में हिमाचल के उप मुख्यमंत्री

ByVijay Singhal

Dec 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने यहां दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराज पूजा की। सेवायतों ने प्रसादी पटुका और छप्पन भोग भेंट किया। इसके बाद उन्होंने ई रिक्शा से 21 किमी की गिरिराज परिक्रमा लगाई। रविवार को हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री यहां दानघाटी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां गिरिराज पूजा की। सेवायत पवन कौशिक एडवोकेट ने उन्हें गिरिराज पूजा कराई। इसके बाद प्रसादी दुपट्टा एवं छप्पन भोग का प्रसाद भेंट किया। अग्निहोत्री ने कहा कि गिरिराजजी की शरण में आकर उन्हें सुखद अनुभूति हुई है। इसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा से सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी ली। इस दौरान थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा, यशपाल सिंह, राम अवतार, हरि शंकर कौशिक, कन्हैया लाल शर्मा आदि रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.