• Sun. Nov 8th, 2026

राया नगर पंचायत के दो तहसीलों में बंटवारे से जनता योजनाओं से वंचित, माँट तहसील में जोड़े जाने की रखी माँग

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा, 22 जुलाई। नगर पंचायत राया के नागरिकों को दो अलग-अलग तहसीलों महावन एवं माँट में विभाजित किए जाने के कारण राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विवाह अनुदान, विधवा पेंशन, आय-जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आदि के लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह गंभीर व व्यापक जनहित की समस्या अब प्रशासन के संज्ञान में लाई गई है।इसी गंभीर विषय पर जिलाधिकारी मथुरा श्री चंद्रप्रकाश सिंह जी को एक **प्रार्थना पत्र** सौंपकर निवेदन किया कि नगर पंचायत राया को तहसील महावन से हटाकर पूर्ण रूप से तहसील माँट से जोड़ा जाए। ताकि यहाँ के नागरिकों को सभी शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक समान रूप से, बिना बाधा के प्राप्त हो सके। महावन और माँट दोनों तहसीलों के अंतर्गत क्षेत्र आने के कारण कोई है। विभागीय टालमटोल, फाइलों का भ्केवल तहसील माँट** के अंतर्गत लाया जाए जिससे समस्त नगर वासियों को एक ही प्रशासनिक इकाई के अंतर्गत योजनाओं का लाभ मिल सके।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.