हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के वनखंडी क्षेत्र स्थित गोपाल मंदिर में ब्राह्मण महासभा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण की न्यायिक जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई गई। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि भरत तिवारी की मृत्यु ने अनेक प्रश्न खड़े कर दिए हैं। मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। हमारी मांग केवल इतनी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सत्य जनता के सामने लाया जाए। मीडिया प्रभारी गोपाल शरण शर्मा एवं प्राणवल्लभ दुवे ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय और पारदर्शिता की मांग के लिए है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की।इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश शर्मा, देवकीनंदन गोस्वामी,शशि गौड़, गोपाल गौड़,जीवनदत्त शर्मा , अमित गौतम पिंटू, विवेक गौतम, रासबिहारी मिश्रा,रविकांत गौतम, मुकुंद शर्मा कल्लू पहलवान आशु शर्मा, मुरारी स्वामी आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
