हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने चैतन्य विहार क्षेत्र में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने वाले होटल, गेस्टहाउस और अस्पतालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। बिना फायर एनओसी एवं नक्शा स्वीकृत कराए चल रहे 19 होटल, गेस्ट हाउस, आश्रम और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एमवीडीए ने सील कर दिया। वहीं अस्पताल को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के निर्देशन में एमवीडीए के एई, जेई एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम को आवासीय क्षेत्र में मकान कम होटल और रेस्टाेरेंट कदम-कदम पर बने मिले। टीम को लगभग डेढ़ सौ गज जमीन में राधारानी अस्पताल चलता मिला। अस्पताल के स्टोर को लेबर रूम और सटे कमरे में ऑपरेशन थिएटर बनाया गया, जिसमें जूते चप्पल और सफाई का सामान भी रखा पाया गया। डिस्पेंसरी रूम, ओटी, लेबर रूम, वार्ड में सुरक्षा इंतजाम नहीं पाए गए। जांच के दौरान टीम ने 19 नामी गेस्ट हाउस, होटल और आश्रमों पर जब्ती और सीलिंग की कार्रवाई की गई साथ ही नोटिस चस्पा किया। कार्रवाई को चैतन्य विहार के सेक्टर एक में कई संचालक गेस्टहाउस में ताला लगाकर भाग गए। वहीं कार्रवाई में पक्षपात के आरोप पर सिटी मजिस्ट्रेट ने एमवीडीए की टीम को क्रमवार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चैतन्य विहार स्थित पेइंग गेस्ट हाउस देव लोक धाम, आश्रम श्रीकृष्ण कृपा कुटीर, लक्ष्मी डोरमेट्री, गेस्ट हाउस श्रीगौरांग पैलेस, होटल वृंदावन दरबार, होटल बृज वसुंधरा, श्रीइन्फ्रा आचार्य व श्री बसंत दोगरे, श्रीसतीश चंद्र शुक्ला, राधे-राधे धाम, केशव धाम, पूनम- श्रीसुंदरलाल गोस्वामी, श्रीप्रकाश चौधरी, गेस्ट हाउस रिद्धि सिद्धि, श्रीहरि पैलेस, वृंदावन निकुंज, ब्यूटी पार्लर प्रगति मेकओवर, होटल राधा बिहारी निकुंज इन एंड रेस्टोरेंट, श्रीकृष्ण सेवा आश्रम, यदुवंशी धाम होटल शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
