हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन निवासी नरेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने और दिल्ली निवासी जेएन अग्रवाल ने वर्ष 2025 के दौरान छाता क्षेत्र स्थित विभिन्न खसरों की लगभग 8100 वर्गगज भूमि के नौ प्लॉट खरीदे थे। प्लॉट दिल्ली के जनकपुरी निवासी राजीव बंसल से खरीदे थे। राजीव बंसल और उनके साथियों ने भूमि को पूरी तरह विवादमुक्त बताते हुए कॉलोनी में सड़क, बाउंड्रीवाल, गेट, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि समय बीतने के बाद भी कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। जब भूमि की स्थिति की जांच कराई तो पता लगा कि संबंधित भूमि पूर्व में भी अन्य व्यक्तियों के नाम बेची जा चुकी थी तथा उससे जुड़े विवाद न्यायालय में विचाराधीन हैं। इसके बावजूद कथित रूप से उसी भूमि के प्लॉटों का दोबारा विक्रय किया जाता रहा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ प्लॉटों के संबंध में फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैनामे कराए गए और खरीदारों से लाखों रुपये की धनराशि प्राप्त की गई। इतना ही नहीं, कुछ प्लॉटों को अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पंजीकृत कराने के आरोप भी लगाए गए हैं, जिससे स्वामित्व और कब्जे को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। नरेंद्र सिंह का कहना है कि जब उन्होंने अपने प्लॉटों पर बाउंड्री निर्माण और कब्जा लेने का प्रयास किया तो अन्य पक्षों ने विरोध किया तथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मामले में दीवानी न्यायालय की शरण भी लेनी पड़ी। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
