हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने 20 और 21 जून को जनपद में दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत, एआरटीओ प्रवर्तन सतेंद्र कुमार सिंह तथा यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर जांच की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट 97, सीट बेल्ट न लगाने पर 25, मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 7, शराब पीकर वाहन चलाने पर 16, दोषपूर्ण अथवा नंबर प्लेट, एचएसआरपी न होने पर 52 और नो-पार्किंग में खड़े 44 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों की भी आकस्मिक जांच की गई, जिसमें नियमों की अनदेखी करने वाली 17 बसों पर कार्रवाई हुई। खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान में ओवरलोडिंग एवं बिना वैध दस्तावेज संचालित 11 वाहनों के चालान कर 2.84 लाख रुपये प्रशमन शुल्क वसूला गया। एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
