• Sun. Jul 5th, 2026

प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत, गुस्से से आग बबूला हुए परिवार ने किया हंगामा

ByVijay Singhal

Sep 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के खंदौली-बलदेव रोड स्थित अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत से परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद चिकित्सकों ने जब ये बताया कि नवजात भी मृत पैदा हुआ है, तो गुस्से से आग बबूला हुए परिवार ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। परिवार के लोगों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामला बलदेवी थाना क्षेत्र के खंदौली-छाता मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल का है। गांव मघेरा की 22 वर्षीय तारा देवी पत्नी गौरव कुमार निवासी ओरनई बुर्ज, बलदेव को परिवार वालों ने प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही। परिवार ने सहमति दे दी। डॉक्टरों ने तारा देवी को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर आईसीयू में लेकर पहुंचे। वहां से शाम पांच बजे करीब बताया गया कि तारा देवी की मौत हो गई। बच्चा भी मृत पैदा हुआ है। मृतका के पति गौरव कुमार ने बताया कि इससे ससुराल और मायका पक्ष के लोग नाराज हो गए। आरोप है कि डॉक्टरों ने लापरवाही बरती, जिससे तारा की जान गई। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमे की मांग को लेकर तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर बलदेव थाना संजय कुमार त्यागी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में अगर उपचार में लापरवाही की बात सामने आती है, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.