हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा में हुए दंगे के बाद सुर्खियों में आए मोनू मानेसर के समर्थन का दायरा अब बढ़ने लगा है। हरियाणा में गोभक्तों का समर्थन तो पहले से ही मोनू मानेसर को मिल रहा है। वृंदावन में गोभक्तों ने मोनू मानेसर का समर्थन करते हुए। पोस्टर लगाकर अपना समर्थन दिया है। दीवारों पर चस्पा किए पोस्टरों में मोनू मानेसर गाय की सेवा करते दिखाया गया है। गोरक्षा दल भारत ने मोनू मानेसर के समर्थन में आइ प्राउडली सपोर्ट मोनू मानेसर लिखा है। गोरक्षा दल भारत के अध्यक्ष विकास पंडित से बताया कि मोनू मानेसर हमारी संस्था के संरक्षक हैं। उनके ऊपर नूंह में हुए दंगों का गलत तरीके से आरोप लगाया जा रहा है। गोभक्तों के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार कतई सहन नहीं होगा। मोनू मानेसर ने गो रक्षा के लिए जो योगदान अब तक दिया है, वह सराहनीय है। हर गोभक्त मोनू मानेसर का समर्थन करता है। वह किसी भी तरह दंगा भड़काने की साजिश में शामिल नहीं हैं। विकास पंडित ने बताया कि पोस्टर लगाने के बाद पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद कुछ पोस्टर अब हटाए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
