हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टीला स्थित बंद मकान में सुरक्षा एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिबंदए भेज दिया है। हनुमान टीला स्थित राहुल के घर में किराए पर रह रहे बदायूं के गांव बांस बरालिया निवासी अरुण (46) पुत्र उमेश चंद्र शर्मा का शव बंद कमरे में मिला। जब सुबह देर तक अरुण कमरे से बाहर नहीं निकले तो मकान मालिक को शक हुआ। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में अरुण को बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि अरुण निजी सुरक्षा एजेंसी में कार्य करते थे। वह यहां पिछले दो साल से किराए पर रह रहे थे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
