• Sat. May 23rd, 2026

बरसाना के गांव में विद्युत कर्मियों की कनेक्शन काटने गयी टीम की दौड़ा- दौड़ा कर पिटाई

ByVijay Singhal

Dec 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना के गांव ब्रिजवारी में बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर दो महिला समेत चार लोगों ने लाठी डंडे और ईंटों से हमला कर दिया। इससे एक विद्युतकर्मी घायल हो गया। बुधवार को नंदगांव के गांव ब्रिजवारी में जेई सूर्यकुमार वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम, चंद्रप्रकाश आदि की अगुवाई में ब्रजवारी गांव में ओटीएस योजना के अंतर्गत शिविर लगाया गया। इस दौरान बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। कनेक्शन काटने गई टीम पर मुकेश कुमार, गोविंद राम, उर्मिला, हेमा उर्फ हेमलता ने मिलकर जेई व राधेश्याम पर लाठी डंडों से मारपीट करते हुए ईंट फेंकने लगे। इस घटना में लाइन मेन राधेश्याम का सिर फट गया और हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जेई ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व जान से मारने की नीयत से हमला कर सिर फोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में लाइन मेन राधेश्याम का सिर फट गया और हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जेई ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व जान से मारने की नीयत से हमला कर सिर फोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.