• Sat. May 23rd, 2026

नोहझील में गांव के मंदिर में तोड़फोड़, मूर्तियां की खंडित, जला दिए देवी-देवताओं के चित्र

ByVijay Singhal

Dec 26, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव उदियागढ़ी में बुधवार रात आठ बजे कुछ युवकों ने गांव के शिव मंदिर में तोड़फाेड़ की। मूर्तियां खंडित कर वहां लगे देवी-देवताओं के चित्र भी जला दिए। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों ने आरोप अनुसूचित जाति के युवकों पर लगाया है। आरोप यह भी है ये युवक यहां बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पूरे में मामले के गांव के कलुआ, अरविंद, तरुण, लोकेश, शिवा, विष्णु, जगमोहन, अंकुल, संतोष, जितेंद्र समेत करीब 25 लोगों ने तहरीर दी है। तहरीर में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उदियागढ़ी में अनुसूचित जाति के कुछ युवकों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर के शिखर पर लगे कलश, त्रिशूल व सर्प को खंडित कर दिया। इसके बाद मंदिर की मूर्तियों को खंडित किया गया। चित्रपटों को फाड़कर मंदिर के पीछे स्थित एक कमरे में डाल आग लगा दी गई। बाबा साहब की प्रतिमा मंदिर में स्थापित करनी चाही। ये लोग बाबा साहब की प्रतिमा मंदिर के चबूतरे पर ही रख सके थे कि जानकारी गांव के लोगों को लग गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोग वहां का नजारा देखकर आक्रोशित हो उठे। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद सिवाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। पुलिस मंदिर में मरम्मत कार्य कराने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर की टाइल्स पर लगी भगवान की मूर्तियों को उखाड़ा गया है। मंदिर में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। 5 लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.