• Sat. Nov 14th, 2026

छाता में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Byvijay.singhal1233

Jul 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव पिल्होरा में रविवार सुबह 30 वर्षीय युवक का घर में फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम अशोक 30 गांव के ही कुछ युवकों के साथ शराब पी रहा था। अशोक के ताऊ के बेटे ने बताया कि इस दौरान किसी बात को लेकर अशोक और अन्य युवकों में विवाद हो गया, जिसमें मारपीट हो गई। अशोक ने देर रात अपने भाई को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी थी। रविवार सुबह जब परिजन घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचे, तो अशोक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही छाता कोतवाली प्रभारी उमेशचंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजन ने बताया कि अशोक अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों को जांच का आधार बनाया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.