• Mon. Jul 6th, 2026

दिल्ली से दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आए युवक यमुना में डूबा, मौत

ByVijay Singhal

Jul 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में दिल्ली के नरेला निवासी 18 वर्षीय देव अपने दोस्त सूरज और भरत के साथ वृंदावन घूमने आए थे। रात को ठहरने के बाद वह सुबह मंदिरों के दर्शन करने से पहले जुगलघाट पर यमुना स्नान करने पहुंचे। मूल रूप से बूढ़पुर अलीगढ़ निवासी देव अपने दोनों दोस्तों के साथ यमुना स्नान करने लगे। तभी वह गहरे पानी में डूब गए। दोस्तों ने साथी को बचाने के लिए शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाविकों की सहायता से युवक को नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला। तब तक युवक की जान चली गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी। मृतक के पिता रमेश ने पोस्टमार्टम एवं किसी तरह की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया और शव को अपने साथ दिल्ली ले गए। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि दिल्ली निवासी देव 12वीं का छात्र था। वह दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आया था। नदी में डूबने से मौत हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.