• Mon. Nov 9th, 2026

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Byvijay.singhal1233

Jun 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र स्थित गांव इब्राहिमपुर में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया इटावा जिले के थाना ऊसराहार के गांव नगला चिंता निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ भूरी सिंह गांव इब्राहिमपुर स्थित अपनी अपनी ससुराल में रहा रहा था। वह लगभग आठ वर्ष से यहां रह कर मथुरा स्थित एक साड़ी फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह लगभग पांच बजे घर से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर युवक का शव यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप नीम के पेड़ से टी-शर्ट से लटका मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। मृतक की पत्नी व तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.