हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के मखदूम गांव के रास्ते में नगर पंचायत की पानी की टंकी के पास अधेड़ चौकीदार का शव मिला। मृत्यु संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। फरह के मुहल्ला कोली पाड़ा निवासी शहंशाह कस्बा में एक कालोनी में चौकीदारी करते थे। रविवार शाम उनका शव मखदूम जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। युवक की हत्या हुई है अथवा सामान्य मृत्यु, यह शव से स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस भी मृत्यु को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर संजय पांडे ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। स्वजन ने भी कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
