• Sun. May 24th, 2026

इंजीनियर की बेटी ने की आत्महत्या, सामने आई व्हाट्सएप चैट, घरवालों के उड़े होश

ByVijay Singhal

Dec 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित चंदनवन फेस-1 में रविवार को छात्रा का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा के परिजनों ने एक युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि बेटी के मोबाइल से मिली व्हाट्सएप चैट से उन्हें इस बात की जानकारी हुई। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि चंदनवन फेस-1 में भगवान सिंह अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वे आगरा मेट्रो में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। रविवार की दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। घर पर उनकी 14 वर्षीय बेटी मानसी अकेली थी। वे बाजार से लौट कर आए तो उनकी बेटी फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोग आनन-फानन परिजन ने फंदे पर लटकी अपनी बेटी को नीचे उतरा और अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के चाचा रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में उनके भाई का परिवार चंदनवन फेस-2 में रहता था। यहीं का रहने वाला इशांत वर्मा नामक युवक उनकी भतीजी को परेशान करता था। मानसी रिफाइनरी नगर के डीपीएस में नौंवी क्लास की छात्रा थी। ब्लैकमेलिंग की जानकारी छात्रा के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट से हुई। युवक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, इसी से तंग आकर मानसी ने फंदा लगाकर अपनी जान दी। पुलिस ने परिजनों के आरोप पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया के परिजनों ने जो सबूत दिए हैं। उनकी जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.