हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के महरौली के जंगलों में संदिग्ध परिस्थितियों में वंचित जाति की युवती का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं। गले पर कपड़ा मिला है। युवती से दुष्कर्म करने के बाद हत्या की आशंका जताई गई है।
शव पास शराब की एक बोतल भी पड़ी मिली है। एसएसपी, एसपी ग्रामीण समेत पुलिस बल ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है।
रविवार सुबह महरौली निवासी युवती मजदूरी के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं पहुंची। युवती के गायब होने की जानकारी मिलते ही स्वजन में अफरा-तफरी मच गई। उनकी तलाश शुरू की गई। सोमवार को सुबह युवती का शव गेहूं के खेत में बने भूसे के बिटोरा के समीप पड़ा मिला। शव मिलते ही कोहराम मच गया। युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे। गले में कपड़ा पड़ा हुआ था। समीप खून से सनी ईंट पड़ी थी, जो हैवानियत को बयां कर रही थी। शव के समीप ही करीब तीन सौ रुपये और शराब की बोतल पड़ी हुई थी। शव के चेहरे के निशान बता रहे थे कि ईंट से कुचलकर हत्या की गई है और कपड़े से गला भी दबाया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। शैलेश पांडे ने बताया कि युवती का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने स्वजन से पूछताछ शुरू कर दी है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes