• Sun. Nov 1st, 2026

बलदेव में सेल्फी प्वाइंट पर लगी दाऊजी की मूर्ति की क्षतिग्रस्त

Byvijay.singhal1233

Sep 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में दाऊजी की नगरी में पुराने बस स्टैंड पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर स्थापित दाऊजी महाराज की मूर्ति रविवार रात क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने यह कृत्य किया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष बंदरों के उत्पात को इसका कारण बता रहे हैं। पुराने बस स्टैंड पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिला प्रशासन ने दाऊजी महाराज की मूर्ति जून 2023 में स्थापित कराई थी। इसे रविवार रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह मूर्ति के हाथ व हल मूसल टूटे मिले। जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने मूर्ति को कपड़े से ढंकवा दिया। सोनू बौहरे, जमुना पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, कन्हैया पांडेय, ब्रजेश पांडेय, खूबीराम पांडेय, उमेश पांडेय, रजनी बाबू, रामनिवास, अशोक कुमार, गुड्डू पांडेय ने शीघ्र नई मूर्ति स्थापित कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देने की बात कही है। वहीं नगर पंचायत की सबसे बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है कि एक साल से अधिक समय में इसकी सुरक्षा के लिए जाली नहीं लगाई गई। वहीं चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि बंदरों की आपस में हुई लड़ाई में मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई। मूर्ति को कपड़े से ढंकवा दिया गया है। शीघ्र ही मूर्ति की स्थापना कराई जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.