हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पिता का पोस्टमार्टम कराए जाने पर बेटी ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा कर दिया। रोते हुए बताया कि पिता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर वह पिता के साथ वृंदावन आई थीं। जब वह परिक्रमा लगाने चली गईं तभी पीछे से पिता की मौत हो गई और पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया।
शुक्रवार को महिला अपने पिता को खोजते हुए पोस्टमार्टम गृह पहुंची। यहां पिता की शिनाख्त की और पुलिस से पिता का शव मांगा। पुलिस ने जैसे ही पोस्टमार्टम की बात कही महिला जोर-जोर से रोने लगी और हंगामा शुरू कर दिया। उज्जैन के बेरूनाला, रस्सी गली निवासी हेमलता चौहान ने बताया कि वह पिता बाबूलाल के साथ पांच दिन पूर्व मथुरा-वृंदावन दर्शन करने को आई थीं। उन्होंने पिता को गौरी गोपाल आश्रम के बाहर बैठा दिया और परिक्रमा करने चली गईं। इस बीच उनके पिता की मौत हो गई। महिला कहना था कि उसके पिता की साधारण मौत हुई है तो पोस्टमार्टम की क्या जरूरत है। बाद में अधिकारियों ने महिला से लिखित में पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थना पत्र लिया और बाद में शव सौंप दिया। महिला पिता के शव को लेकर उज्जैन रवाना हो गईं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
